फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : 25 टीमें, 600 पुलिसकर्मी, खंगाला लिसाड़ी गेट

Mon, 12 Jun 2017 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में चेकिंग करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शहर के आला अफसर पुख्ता इनपुट के साथ लिसाड़ी गेट क्षेत्र की सड़कों पर उतर गए। ढाई घंटे तक क्षेत्र के 50 स्थानों पर हर वाहन को चैक किया गया। घरों की तलाशी लेकर वांछितों की तलाश की गई। ढाई घंटे में सफलता भी पुलिस को मिली। चोरी के सात वाहन, कई अवैध हथियार, 170 संदिग्ध बाइक और करीब एक दर्जन अपराधियों को हिरासत में लिया गया। एसएसपी के नेतृत्व में रविवार को दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक चले इस अभियान में पुलिस और पीएसी की 25 टीमें जुटीं। करीब 600 पुलिसकर्मियों ने लगभग 2500-3000 वाहनों की चेकिंग की।
विज्ञापन


12 बजे पहुंचा पुलिस अमला
एसएसपी जे. रविंदर गौड़, एसपी सिटी एमएस चौहान, एएसपी कैंट अंकित मित्तल, एएसपी किठौर सुकीर्ति माधव, सीओ कोतवाली रणविजय सिंह, सीओ दौराला बीएस वीर कुमार, सीओ सिविल लाइन गजेंद्रपाल सिंह, शहर के 11 थाना प्रभारी, एक प्लाटून पीएसी, 80 दरोगा और 350 सिपाहियों के साथ दोपहर करीब 12 बजे लिसाड़ी गेट क्षेत्र में पहुंचे। पुलिसकर्मियों की 25 टीमें बनाई गईं।

2:30 बजे तक अभियान
दोपहर ढाई बजे तक पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग की। कई दर्जन घरों में पुलिस ने अपराधियों की भी तलाशी ली। इस दौरान संदिग्ध मिली हाईस्पीड 170 बाइकों को थाने लाया गया। 18 बाइक सीज कर दी गईं। छह बाइक और एक कार चोरी की पाई गईं। 14 अपराधियों पर थाने में लाकर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


अफसरों का यह मानना
पुलिस अफसरों को लिसाड़ीगेट क्षेत्र अपराधियों की गतिविधियों का इनपुट मिला था। जिनकी जांच पड़ताल और घेराबंदी के लिए सीओ, थानेदारों व दरोेगाओं को लगाकर 25 टीमें बनाई गई थी। कई ऐसे क्षेत्र थे, जहां पुलिस दबिश से डरती थी। लेकिन भरी दोपहरी में पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ दबिश भी दी।

यह क्षेत्र रहे निशाने पर:
हापुड़ अड्डा, जाकिर कॉलोनी, भूमिया का पुल, नीचा सद्दीकनगर, ऊंचा सद्दीकनगर, खुशहाल नगर, समर गार्डन, फतेहउल्लापुर, नूरगार्डन, नूरनगर, लिसाड़ी रोड समेत अन्य स्थानों पर अभियान चलाया गया।

जबरन दरवाजे खुलवाए
पुलिस फोर्स को देखकर लोगों में दहशत फैल गई। नीचा सद्दीक नगर में पुलिस को देखकर लोगों ने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। यहां पुलिस ने कई गोतस्करों के घरों के दरवाजे जबरन खुलवाकर कार्रवाई की। एसएसपी जे रविंदर गौड का कहना है कि पुलिस का इकबाल कायम रहे, इसके लिए ये अभियान की शुरूआत है। कानून से बड़ा कोई नहीं है। जिले में कहीं भी ऐसा अभियान चलाया जा सकता है।

इनसेट
किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार थी पुलिस
600 पुलिस वाले मौके पर थे, साथ ही रिजर्व में भी पुलिस को तैयार रहने के लिए कहा गया था। ताकि कार्रवाई के बीच कोई ना आए। पुलिस लिसाड़ी गेट की गलियों में पहुंची तो संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। सिपाही और पीएसी के जवानों ने ऐसे लोगों को धर दबोचा। महिला पुलिस कर्मियों को भी टीम में शामिल किया गया था। सड़कों पर जैसे ही कोई संदिग्ध वाहन नजर आया, तुरंत घेर लिया गया। आरसी नहीं मिली तो वाहन को खड़ा कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें