फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सीएचसी पर 25 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदाताकर्ता गांव छुचाई प्रधान जगबीर उर्फ गुड्डू को ब्लाक प्रमुख, सीएचसी प्रभारी, परीक्षितगढ़
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से चल रहे स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत मंगलवार को मवाना चैरिटेबल ब्लड़ सेंटर के तत्वावधान में सीएचसी पर रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया गया। ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह, सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह ने कहा प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। रक्तदान कर हमें किसी की जान बचा सकते हैं। इसलिए रक्तदान अवश्य करना चाहिए। सीएचसी प्रभारी डॉ. रवि शंकर शर्मा ने बताया रक्तदान करना मानवता के प्रति आस्था है। रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं होता रक्तदान को सभी दानों में सबसे ऊपर माना गया है। शिविर में 25 यूनिट रक्तदान किया।

इस मौके पर भाजपा नेता सुंदर चौधरी, परीक्षितगढ़ मंडल अध्यक्ष सोहनवीर, प्रधान जगबीर उर्फ गुड्डू, जिला पंचायत सदस्य विकास उपाध्याय, डॉ. प्रियंका सिंघल, डॉ. रवि जैन, तुषार धामा, रिजाऊल खान, अंकित, अवनीश, सुरेश चंद, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें