मेरठ। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्यालय ऊर्जा भवन में मंगलवार को जन सुनवाई का आयोजन किया गया। प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने विभिन्न जनपदों से आए उपभोक्ताओं की 25 समस्याओं को सुना और उनके प्रभावी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जन सुनवाई के दौरान मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त प्रकरणों पर विस्तार से विचार किया गया। ब्यूरो