फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूट्यूब चैनल बेचने का झांसा देकर युवक से 24 हजार की साइबर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। साइबर अपराधियों ने युवक को यूट्यूब चैनल बेचने का झांसा देकर करीब 24 हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद सात हजार रुपये की और मांग की। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की चेतावनी दी तो आरोपियों ने अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर उसे डराया। जानी थाना पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

जानी थाना क्षेत्र निवासी आरिश ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि कुछ माह पहले उसने इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन देखा। इसमें यूट्यूब चैनल की खरीद-फरोख्त के बारे में बताया गया था। उन्होंने लिंक पर क्लिक किया तो टेलीग्राम एप पर एक चैनल खुला। यहां काफी सारे यूट्यूब चैनल और उनके कीमत के बारे में बताया गया था।
आरिश ने 1,999 रुपये कीमत का एक यूट्यूब चैनल पसंद किया। इसके बाद टेलीग्राम चैनल के एडमिन ने भुगतान करने के लिए उनके पास क्यूआर कोड भेजा। भुगतान के बाद यूट्यूब चैनल की आईडी और पासवर्ड देने का प्रलोभन दिया। आरिश ने आरोपी के भेजे क्यूआर कोड पर अपनी मां के बैंक अकाउंट से 1,999 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी और रुपये मांगने लगे। यह धनराशि रिफंड कर देने का झांसा दिया।
विज्ञापन

अपनी बातों में उलझाकर आरोपियों ने आरिश से 4,400, 5,500, 6,500 और 6,000 रुपये की ट्रांजेक्शन अपने खातों में करा ली। पीड़ित ने यूट्यूब चैनल की आईडी और पासवर्ड मांगा तो उसे टेलीग्राम पर ब्लॉक करने की धमकी दी और मानसिक रुप से प्रताड़ित किया। इसके बाद सात हजार रुपये और मांगे। रुपये न देने पर यूट्यूब चैनल की आईडी और पासवर्ड देने से इन्कार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी दी तो साइबर अपराधियों ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो भेजकर वायरल करने की धमकी देकर डराया। इसके बाद पीड़ित ने नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। सीओ सरधना आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपियों के बैंक खातों की डिटेल निकलवाई जा रही है। उनमें जमा रकम फ्रीज कराने के लिए बैंकों को रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें