फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: शिविर में 24 लोगों ने किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष सबीला बेगम, अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला और हाजी जहीर अब्बासी ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। इस मौके पर संयोजक एवं इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष जावेद अब्बासी ने बताया कि शिविर में 24 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वाले लोगों को उपहार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शाहवेज अंसारी, मोनू अब्बासी, आबिद अब्बासी, शेरू अब्बासी, फैजान अब्बासी, फिरोज अब्बासी, वकील अब्बासी, दानिश अब्बासी, सभासद शानू जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें