खेल विश्वविद्यालय में प्रभात फैरी निकाली, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। स्वतंत्रता दिवस पर मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय में भी घ्वजारोहण किया गया। प्रभात फैरी निकाली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कुलपति सेवानिवत्त मेजर दीप अहलावत ने ध्वजारोहण कर सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। विश्वविद्यालय के अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी पूरे उत्साह के साथ प्रभात फेरी में शामिल हुए और वंदे मातरम्, भारत माता की जय एवं जय जवान, जय किसान के उद्घोषों तथा देशभक्ति गीतों से विश्वविद्यालय परिसर गुंजायमान रहा। स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों एवं वीर शहीदों के त्याग और बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस मौके पर कुलपति ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के रूप में युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, उत्कृष्टता, साहस, टीम भावना एवं राष्ट्र सेवा के मूल्यों को विकसित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। विश्वविद्यालय का उद्देश्य खेल प्रतिभाओं को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण एवं शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र के विकास में प्रभावी योगदान देने के लिए तैयार करना है।