फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे का नाम, 12 घंटे भी नहीं करते काम   

Sat, 06 May 2017 10:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद आरबीआई ने कैश निकासी की लिमिट भले ही खत्म कर दी हो, लेकिन हकीकत ये है कि अभी भी लोगों को जरूरत के मुताबिक समय पर कैश नहीं मिल पा रहा। इस कारण एटीएम भी दम तोड़ रहे हैं और 24 घंटे सुविधा के दावे 12 घंटे से पहले ही धड़ाम हो रहे हैं। अक्सर देखा जा रहा है कि शनिवार शाम को ही एटीएम खाली हो जाते हैं और सोमवार को दोपहर बाद ही उनमें कैश डलता है। खासकर जो एटीएम बैंक शाखाओं के परिसर में लगे हैं उनकी हालत सबसे ज्यादा खराब है। इन दिनों शादी विवाह का सीजन चल रहा है। एटीएम व्यवस्था बदहाल होने से ये लोग भी परेशान हैं। 
विज्ञापन


सुबह 8:20 बजे- केनरा बैंक बागपत रोड 
बैंक शाखा के बराबर में ही एटीएम लगा है। एटीएम का शटर बंद था। यहां आ रहे लोग मायूस लौट रहे थे। दीपक कुमार और राजीव गुप्ता ने बताया कि ये एटीएम तो बैंक खुलने पर ही खुलता है।

सुबह 8:40 बजे- यस बैंक दिल्ली रोड 
एटीएम मशीन वर्किंग में नहीं थी। यहां कैश लेने आए लोग केबिन में जाते ही कैश न मिलने पर मायूस होकर लौट रहे थे। उनका कहना था कि आए दिन यहां यही समस्या रहती है।
विज्ञापन


सुबह 8:50 बजे- सिंडिकेट बैंक मेट्रो प्लाजा
एटीएम का केबिन खुला था। एटीएम के बाहर से ही गार्ड ने बताया कि एटीएम चालू है, लेकिन इसमें कैश नहीं है। बैंक खुलने पर कैश डलेगा। यहां आने वाले लोग बिना कैश ही लौट रहे थ्ज्ञे।

सुबह 9 बजे- एचडीएफसी, दिल्ली चुंगी 
एटीएम केबिन खुला था। कैश के लिए लोगों ने जैसे ही अंदर जाने की कोशिश की। बाहर कुर्सी पर बैठे गार्ड ने बताया कि एटीएम की दोनों मशीनें खराब हैं। इसके बाद लोग वापस चले गए । 

सुबह 9:05 बजे आंध्रा बैंक- मेट्रो प्लाजा 
बैंक की एटीएम मशीन चालू थी लेकिन कैश नहीं था। एटीएम से मायूस आए दीपचंद और लोकेश ने बताया कि वे मोहकपुर से आ रहे हैं और रास्ते के किसी भी एटीएम में कैश नहीं मिला।

शाम 5 बजे - आईसीआईसीआई बैंक दिल्ली रोड 
बैंक की एटीएम मशीन खराब थी। यहां आए राजीव जैन और हरप्रीत सिंह ने बताया कि एटीएम पर 24 घंटे सेवा लिखा जाता है, लेकिन हकीकत है कि ये 10 घंटे भी काम नहीं करते। 

सुबह 9 बजे- वर्धमान एकेडमी शाखा
एसबीआई की वर्धमान एकेडमी शाखा में सुबह साढे़ नौ बजे एटीएम चालू था। आसपास के एटीएम बंद होने की वजह से इस एटीएम में कुछ भीड़ थी। दोपहर तीन बजे जब इस बैंक से जानकारी ली गई तो पता चला कि सुबह नौ से करीब एक बजे तक चार घंटो में 10 लाख रुपये एटीएम से निकाले गए। 
विज्ञापन


यहां भी रहा बुराहाल
एमडीए ऑफिस के पास इलाहाबाद बैंक, एनएएस के बाहर बैंक ऑफ महाराष्टा और कचहरी के सिंडिकेट बैंक का एटीएम दोपहर में खाली था। 

बैंक, एटीएम के आंकडे़ 
जनपद में कुल बैंक  36
कुल शाखाएं         445
कुल एटीएम         420
शहर में एटीएम      250 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें