फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: वन महोत्सव के 24.94 लाख पौधे जीवित

विज्ञापन
विज्ञापन
वन महोत्सव के 24.94 लाख पौधे जीवित
विज्ञापन

मेरठ। जुलाई माह में वन महोत्सव के तहत रोपे गए 31 लाख पौधों में से 24.94 लाख पौधे जीवित बचे हैं। वन विभाग की ओर से बुधवार को डीएम को रिपोर्ट सौंपी गई है।
विज्ञापन

वन महोत्सव के दौरान वन विभाग को 5.94 लाख व अन्य सभी विभागों को 24.67 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया था। सभी विभागों की ओर से अगस्त माह तक यह लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया गया। अब शासन की ओर से इन पौधों में कितने पौधे जीवित हैं इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। जिसमें वन विभाग की ओर से डीएम दीपक मीणा को सौंपी गई रिपोर्ट के अनुसार वन विभाग के कुल 5.70 लाख करीब 98 प्रतिशत और अन्य सभी विभागों के करीब 19.24 लाख 78 प्रतिशत पौधे जीवित हैं। इनमें अगर नगर निगम की ओर से गांवड़ी गांव में रोपे गए पौधों की बात करें तो यहां काफी अच्छी संख्या में पौधे विकसित हुए हैं। उधर वन विभाग के रिठानी स्थित कलीना और परतापुर स्थित घाट गांव में रोपे गए सभी पौधे पूरी तरह से जीवित हैं और अच्छी तरह से विकसित हो चुके हैं। डीएफओ राजेश कुमार ने बताया कि सभी विभागों की रिपोर्ट डीएम को सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें