फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान: स्टेशन पर गंदगी फैलाते 23 यात्री पकड़े, आठ हजार वसूला जुर्माना

Sun, 11 Aug 2019 02:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्टेशनों पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर रेलवे सख्त हो गया है। रेलवे ने सख्त निर्णय लेते हुए 15 अगस्त तक आरपीएफ और टीटी की टीम बनाकर स्टेशन पर गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाना शुरू कर दिया है। सिटी स्टेशन पर शनिवार को चले अभियान में 23 यात्रियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनसे 8 हजार जुर्माना वसूला गया। इन यात्रियों से 200 रुपये से लेकर 500 रुपये तक का जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन


सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान में स्टेशन के बाहर टॉयलेट, गुटखा, गंदगी फैलाने वाले यात्रियों पर शिकंजा कस दिया गया है। इससे स्टेशन पर शनिवार को हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

स्टेशन पर ट्रेन के आते ही टीम ने कई यात्रियों को स्टेशन परिसर के अंदर खुले में पेशाब करने पर रंगे हाथों पकड़ा। स्वच्छता के लिए अधीक्षक की तरफ से कई बार यात्रियों को जागरूक किया गया, लेकिन इसके बाद भी यात्री डस्टबिन में कूड़ा न डालकर प्लेटफॉर्म पर फेंक देते हैं।

डमरू बजाकर किया जाता है शर्मिंदा
वहीं, स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा की तरफ से गंदगी फैलाने वालों पर एक अनोखा प्रयोग किया गया है। गंदगी फैलाने वालों को रंगे हाथों पकड़कर डमरु बजाया जाता है। जिससे वहां अन्य यात्री भी एकत्र होने लगते हैं। इससे गंदगी फैलाने वाले यात्री को अन्य यात्रियों के सामने शर्मिंदा किया जाता है। वहीं, अन्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें