फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉल वाली मस्जिद से 23 लोगों को निकालकर घाट पांचली गॉव कराया क्वॉरेंटाइन, पूरा इलाका सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। खैरनगर स्थित हौज मस्जिद से 23 लोगों को जानी थाना क्षेत्र के घाट पांचली गांव में एक मकान में क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

देहली गेट थाना क्षेत्र की हौज वाली मस्जिद में 24 जमातियों को क्वारंटीन किया गया था। इन सभी की मेडिकल जांच हुई थी। जिसमें सोमवार को एक जमाती को कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इस इलाके को हॉट स्पॉट में शामिल किया गया था। मंगलवार को देहली गेट थाना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग टीम ने हौज वाली मस्जिद पहुंचकर सभी 23 लोगों को वहां से घाट पांचली गांव भिजवा दिया। इसके बाद पुलिस ने मस्जिद के आसपास का इलाका पूरी तरह से सील कर दिया। दोपहर को सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला और एसओ देहली गेट ने पुलिस टीम के साथ खैरनगर में पैदल मार्च निकाला। लोगों से अपील की कि सभी लोग घरों में रहे। लॉकडाउन का उल्लंघन न करें। सोशल डिस्टेंस का पालन करे। अन्यथा पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें