फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से परीक्षा को बनाए 23 नोडल केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीएसयू में 22 से परीक्षा को बनाए 23 नोडल केंद्र
विज्ञापन

मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में रेग्युलर-प्राइवेट की परीक्षा में सिर्फ छह दिन बाकी रह गए हैं। शनिवार को विवि प्रशासन ने परीक्षा के संचालन को बनाए गए 23 नोडल केंद्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर दी है। कुल 219 केंद्रों पर तीन लाख 90 हजार छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

कॉलेजों में रेग्युलर बीए-बीएससी-बीकॉम और प्राइवेट में बीए-बीकॉम और एमए-एमकॉम में मुख्य परीक्षाएं 22 फरवरी से होने जा रही हैं। परीक्षा उन्हीं केंद्रों पर होगी जहां पर सीसीटीवी और ऑडियो कैमरे लगे होंगे। परीक्षा को लेकर विवि प्रशासन ने शनिवार को कर्मचारियों के साथ बैठक की। उत्तर पुस्तिकाओं को नोडल केंद्रों पर भेजे जाने का काम शुरू हो गया है। परीक्षा के लिए विवि में कंट्रोल रूम बनाया जा रहा है। जिला स्तर के अलावा विवि स्तर पर भी फ्लाइंग स्कवायड की टीमें गठित कर दी गई हैं। बता दें कि परीक्षा को मेरठ में 33, गाजियाबाद में 13, मुजफ्फरनगर में 25, शामली में 12, सहारनपुर में 45, हापुड़ में 15, गौतमबुद्घनगर में 15, बुलंदशहर में 39 और बागपत में 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें