फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमकीन के कारखाने में सिलिंडर में आग लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नमकीन के कारखाने में सिलिंडर में आग लगी
विज्ञापन

मवाना। मखदूमपुर अड्डे के समीप शुक्रवार शाम नमकीन बनाने के कारखाने में अचानक सिलिंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मजदूरों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान एक मजदूर चपेट में आने से झुलस गया। आरोप है कि फायर ब्र्रिगेड को सूचना देने के बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

मखदुमपुर अड्डे पर व्यापारी रिहान का नमकीन बनाने का कारखाना है। शुक्रवार शाम कारखाने में सिलिंडर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। सिलिंडर में आग लगने के बाद मजदूरों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन मजदूरों ने सिलिंडर में लगी आग पर कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया। जिसके चलते एक मजदूर आग की चपेट में आने से झुलस गया। व्यापारी रिहान ने घायल मजदूर का स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया है। आरोप है कि सूचना के बाद भी दमकल कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। वहीं, फैक्ट्री मालिक ने झुलसे मजदूर का नाम बताने से इनकार कर दिया। समय रहते आग पर काबू पाए जाने से बड़ा हादसा होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें