फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फैक्टरी में लगी आग, नौ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
सिलिंडर फैक्टरी में लगी आग, नौ मजदूर झुलसे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भोपा रोड पर गांव मखियाली के पास स्थित सिलिंडर फैक्टरी में बुधवार सुबह अचानक लगी आग से नौ मजदूर झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है। झुलसे मजदूरों में से छह की हालत गंभीर बनी हुई है। लापरवाही के चलते सिलिंडरों में बची गैस में आग लगने से हादसा होने की बात सामने आ रही है। अधिकारियों ने हादसे के बाद फैक्टरी का निरीक्षण कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला द्वारिकापुरी निवासी निशांत मित्तल की गांव मखियाली में भोपा रोड पर मित्तल वेसल्स प्राइवेट लिमिटेड नाम से सिलिंडर फैक्टरी है। यहां एलपीजी गैस सिलिंडर बनाने के साथ ही पुराने सिलिंडरों की रिपेयरिंग का काम भी किया जाता है। बुधवार सुबह फैक्टरी प्रांगण में मजदूर पुराने सिलिंडरों की रिपेयरिंग कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 7.20 बजे सिलिंडरों में आग लग गई, जिससे वहां काम कर रहे नौ मजदूर आग की लपटों में घिरकर बुरी तरह से झुलस गए, जबकि अन्य ने किसी तरह भागकर जान बचाई। मजदूरों ने ही किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर नई मंडी इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और झुलसे लोगों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एसपी सिटी सतपाल आंतिल और सीओ मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच के बाद कार्रवाई के आदेश दिए। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि फैक्टरी में पुराने सिलिंडरों की रिपेयरिंग भी की जाती है। संभवत: वहां काम कर रहे मजदूरों ने एक साथ पुराने सभी सिलिंडरों की वॉल्व खोल दी, जिससे पूरे प्रांगण में गैस फैल गई। इसी दौरान कहीं से आई चिंगारी से गैस ने आग पकड़ ली, जिसकी लपटों में आकर मजदूर झुलस गए। पुलिस को मजदूरों की तरफ से तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें