विज्ञान से होता है अंधविश्वास दूर : डॉ जयभगवान
सरूरपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में विचार गोष्ठी हुई। प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि विज्ञान विकास में प्रगति का वाहक है। इससे लोगों में व्याप्त अंधविश्वास दूर होता है। विज्ञान का मानव जीवन में बहुत महत्व है। विज्ञान एक सोच है, विज्ञान लोगों को अंधविश्वास से बचाता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस भारत में प्रत्येक वर्ष 11 मई को मनाया जाता है। वर्ष 1998 में आज के दिन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल में दूसरा सफल परमाणु परीक्षण किया था। प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि प्राप्त होने के उपलक्ष्य में ही राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस मनाया जाता है। संचालन रविंद्र नाथ यादव ने किया। कृष्ण कुमार, विनोद कुमार, सुशील, अंजलि, पारूल व राजरानी आदि मौजूद रहे।