ट्रक ने कार को टक्कर मारी, तीन घायल
दौराला। हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। जिससे कार सवार तीन युवक घायल हो गए। मौके पर एकत्र ग्रामीणों ने घायलों को समीप के निजी क्लीनिक में उपचार कराया है।
हरिद्वार निवासी विनोद कुमार अपने रिश्तेदार अज्जु एवं कपिल के साथ बृहस्पतिवार को दिल्ली किसी काम से गए थे। बताया कि शुक्रवार को तीनों युवक कार से वापस हरिद्वार लौट रहे थे। वे हाईवे पर कनौड़ा गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से आ रहे ट्रक चालक ने उनकी कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने घायलों का दौराला के एक निजी क्लीनिक में उपचार कराया है। इस मामले में देर शाम दोनों पक्षों में समझौता होने के कारण कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई।