विपणन अधिकारी ने किया क्रय केंद्र का निरीक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
मवाना। नवीन मंडी में बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी ने गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इद दौरान उन्होंने गेहूं खरीद की तैयारियों का जायजा लिया।
जानकारी हो कि 1 अप्रैल से नवीन मंडी में आरएफसी, एफसीआई और सीएमएस के तीन क्रय केंद्र खोले गए हैं। सीएमएस को साढ़े सात, आरएफसी को सात व एफसीआई को 15 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया है। बुधवार को जिला खाद्य विपणन अधिकारी सतेंद्र कुमार नवीन मंडी पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्र का निरीक्षण के दौरान बारदाने की स्थिति देखी। जिला खाद्य विपणन अधिकारी सतेंद्र ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार गेहूं क्रय केंद्र की तैयारियों को देखा जा रहा है। दरअसल 15 अप्रैल के बाद गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। उन्होंने बताया कि इस बार मेरठ जनपद में 29 क्रय केंद्र खोले गए है, जिन्हें 3 लाख 10 हजार क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद से पहले ही सभी क्रय केंद्रों पर बारदाना उपलब्ध करा दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान प्रमोद कुमार, अजित कुमार, हरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।