सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में 12 अप्रैल है अंतिम तिथि
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में विभिन्न सेमेस्टर पाठ्यक्रमों में सोमवार शाम तक 18 हजार 312 परीक्षा फॉर्म भरे गए हैं। यूजी सेमेस्टर में 7575 और पीजी सेमेस्टर में 8029 परीक्षा फार्म भरे गए हैं। सीसीएसयू की वेबसाइट पर ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरे जाने और फीस जमा करने की अंतिम तिथि 12 अप्रैल है। भरे गए फार्मों का प्रिंट आउट कॉलेजों में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अप्रैल रखी गई है। कॉलेजों द्वारा नोमिनल लिस्ट को यूनिवर्सिटी में जमा कराने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल है।
इन पाठ्यक्रमों में भर सकते हैं फॉर्म
तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम, बीएससी कृषि और बीएससी गृह विज्ञान के अलावा बीबीए, बीसीए, पांच वर्षीय एलएलबी, बीजेएमसी, बीवॉक, बीपीईएस, बीएससी कंप्यूटर साइंस, बीएससी होम साइंस, बीएससी होम साइंस क्लीनिक न्यूट्रिशियन, एमजेएमसी, एमआईबी, एमपीईएस, एमबीई, एमएससी बायोटेक्नोलॉजी, एमएससी बायो केमिस्ट्री, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायो इनफॉरमेटिक्स, एमएससी कंप्यूटर साइंस, एमएससी होम साइंस इंटीग्रेटिड, एमटेक, बीटेक-ईटीसी, एमबीए इन सीएस-सिविल के सम सेमेस्टर द्वितीय, चतुर्थ, छठे, आठवें और दसवें सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। परीक्षा फॉर्म सीसीएसयू वेब डॉट इन पर भरे जा रहे हैं।
ये रखें ध्यान
परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन भरने की अंतिम तिथि -12 अप्रैल
परीक्षा फॉर्म का प्रिंट आउट कॉलेज में जमा करने की अंतिम तिथि - 15 अप्रैल
कॉलेज द्वारा नोमिनल रोल लिस्ट को विवि में जमा कराने की अंतिम तिथि - 16 अप्रैल