लावड़। मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र के कस्बा लावड़ में खुशनूद खां के आवास पर शुक्रवार को रालोद अल्पसंख्यक सभा के प्रदेशाध्यक्ष हाजी शोहराब ग्यास ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बैठक में मौजूद सपा एवं बसपा कार्यकर्ताओं तथा अन्य लोगों से अजित सिंह को भारी बहुमत से जिताकर लोकसभा में भेजने की अपील की। उन्होंने सभी से एकजुट होकर चुनाव में तीनों दलों के लोग तालमेल बनाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश एवं प्रदेश का माहौल खराब करने पर लगी है। लोगों को जाति के आधार पर लड़ाकर देश को बांटना चाहती है, मगर सबको एकजुट होकर भाजपा सरकार को उखाड़ना होगा। बैठक में सपा राष्ट्रीय सदस्य बाबर चौहान ने गठबंधन उम्मीदवार को जिताने की अपील की।