फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राचीन झांडखंडेश्वर शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष का किया जलाभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने मांगी मन्नतें, देर रात से सोमवार रात तक मंदिर प्रांगण में लगा रहा मेला
विज्ञापन

फोटो समाचार
अमर उजाला ब्यूरो
दौराला। मटौर मार्ग स्थित प्राचीन झारखंडेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक किया। वहीं, विश्व शांति की प्रार्थना कर मन्नतें मांगीं। इस दौरान मंदिर में कमेटी की ओर से दिनभर भंडारे और प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को दौराला एवं मटौर क्षेत्र की महिलाओं और पुरुषों ने व्रत रखकर प्राचीन झारखंडेश्वर शिव मंदिर पर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया और पूजा-अर्चना की। इस दौरान भक्तों ने भगवान आशुतोष को तरह-तरह का प्रसाद चढ़ाया। मंदिर समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान ने बताया कि मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए रविवार को ही सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थीं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के आयोजन के साथ प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की और बच्चों ने अनेक प्रकार के झूलों का आनंद लिया एवं खिलौने खरीदे। इस दौरान राकेश चौहान, निरंजन चौहान, ठाकुर कृपाल सिंह, सुरेंद्र चौहान, महेश चौहान, प्रदीप चौहान, ओमपाल चौहान, लोकेश ठेकेदार, तोषी गुप्ता, प्रमोद चौहान, सतेंद्र चौहान, कमल चौहान, ज्योति चौहान आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें