फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के होटलों में नहीं सुरक्षा के मानक

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के होटलों में नहीं सुरक्षा के मानक
विज्ञापन

दिल्ली के होटल में दर्दनाक हादसे के बाद शहर के होटलों की हुई चेकिंग
मेरठ। दिल्ली के करोलबाग में पांच मंजिला होटल अर्पित पैलेस में हुए दर्दनाक हादसे के बाद मंगलवार को अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने शहर के होटलों की चेकिंग की। काफी कमियां मिलने पर होटल मालिकों व मैनेजरों को एक सप्ताह में खामियां सुधारने के निर्देश दिए।
सीएफओ अजय शर्मा और एफएसओ संजीव कुमार आबूलेन स्थित राजमहल होटल पहुंचे। एफएसओ ने बताया कि होटल में मानकों के अनुसार व्यवस्था नहीं मिलीं। कई खामियां थीं, जिनके बारे में होटल स्टाफ को कड़े निर्देश दिए। होटल के पीछे की तरफ एक और होटल बनाया जा रहा है, जिससे अंधेरा छाया हुआ था। आग बुझाने के उपकरण तो लगे थे, लेकिन हीट और स्मॉक डिटेक्टर सही नहीं थे। सायरन की भी व्यवस्था ठीक नहीं थी। होटल नवीन में सायरन और इमरजेंसी गेट की व्यवस्था सही नहीं मिली। एक अन्य होटल में भी खामियां मिलीं। होटल क्रिस्टल पहुंचे एफएसओ ने जब इमरजेंसी गेट के बारे में पूछा तो कर्मचारी चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई होटलों के बाहर बिजली की लाइन होकर निकलती हैं, जिनसे परेशानी होती है कि यदि कोई भी घटना हो जाए तो फायर ब्रिगेड की हाइड्रोलिक प्लेटफार्म मशीन कैसे काम करेगी। वहीं, होटल ओसम, रायल पैलेस, लालकिला, क्रोम, सागर और राजहंस रिजेंसी में भी सुरक्षा मानकों की जांच की। सभी होटलों में इमरजेंसी गेट के अलावा लिफ्ट और खिड़कियों की जांच की गई। सीएफओ ने बताया कि जिन होटलों में मानक के अनुसार व्यवस्था नहीं मिली, उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। होटलों की एनओसी जांच पड़ताल और मानकों के अनुसार ही दी जाती है। लेकिन एनओसी लेने के बाद होटल प्रबंधन मानकों का पालन सुनिश्चित नहीं करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें