फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे ग्रामीण की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। मुबारिकपुर गांव में खड़ंजा एवं नाली निर्माण में बाधा डाल रहे एक व्यक्ति की सोमवार को प्रधान ने एसडीएम से शिकायत की। एसडीएम ने थाना प्रभारी को मामले की जांचकर कार्रवाई का आदेश दिया है।
विज्ञापन

मुबारिकपुर गांव के प्रधान शौ सिंह ने बताया कि गांव में नाली व खड़ंजा निर्माण कार्य चल रहा है। एक ग्रामीण सरकारी कार्य में लगातार बाधा पहुंचा रहा है। जिस कारण नाली का निर्माण नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सोमवार को एसडीएम मवाना से मामले की शिकायत की। एसडीएम मवाना ने इस मामले के थाना प्रभारी को जांचकर कार्रवाई के आदेश दिए। जिस पर प्रधान शौ सिंह ने एसडीएम के आदेश की कॉपी थाना प्रभारी को सौंपी। थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि गांव पहुंचकर मामले की जांच की जाएगी और कार्य शुरू कराया जाएगा। कार्य में बाधा डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें