छपरौली (बागपत)। कस्बे के एंबीशन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में दौड़ प्रतियोगिता हुई, इसमें नर्सरी एवं यूकेजी के छात्रों ने भाग लिया। इसमें नर्सरी में दक्ष प्रथम, वेदिका द्वितीय और रचित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यूकेजी में अक्ष प्रथम, शौर्य कुमार द्वितीय और देव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों के उत्साहवर्धन के लिए विद्यालय की प्रधानाचार्य अंजली दुहूण ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रविंद्र कुमार, राहुल कुमार एवं अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा।