बागपत। चेन्नई में हुई 23वीं सीनियर नेशनल डेफ जेवलिन थ्रो चैंपियनशिप में सिंघावली अहीर निवासी अंकित यादव ने भाग लिया। इसमें कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 27 से 31 जनवरी तक चली। अंकित यादव को आठ साल की उम्र में एक बीमारी के कारण अपने कान गंवाने पड़े थे, इसके बाद किसी की बात सुन नहीं सकता है । अब तक जिला और प्रदेश को दस से अधिक मेडल दिला चुके हैं। सपा नेता नितिन यादव ने सम्मानित किया।