फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर ठप रहा सर्वर, घरों को लौटे आवेदक

विज्ञापन
विज्ञापन
दिनभर ठप रहा पीएसके का सर्वर, लौटे आवेदक
विज्ञापन

-15 फाइल ही सबमिट हो सकीं, आवेदकों को दोबारा लेना पड़ेगा अप्वाइंटमेंट
मेरठ।
कैंट स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) पर सोमवार को सर्वर धीमा चलने के कारण आवेदकों को परेशान होना पड़ा। कई आवेदकों को घंटों इंतजार के बाद भी घर लौटना पड़ा। पूरे दिन में मात्र 15 फाइलें ही सबमिट हो सकीं।
पासपोर्ट सेवा केंद्र के सर्वर को टीसीएस कंपनी संचालित करती है। आवेदन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। डॉक्युमेंट स्कैनिंग के बाद फाइल को गाजियाबाद सबमिट कर दिया जाता है। लेकिन, सर्वर न चलने के कारण यह स्कैनिंग का काम नहीं हो सका। अब आवेदकों को दोबारा अप्वाइंटमेंट लेना पड़ेगा। केंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि सुबह 9:45 बजे पहला अप्वाइंटमेंट किया जाता है। लेकिन 11 बजे से ही सर्वर धीमा हो गया। इसके बाद एक भी फाइल सबमिट नहीं हो सकी। शाम चार बजे सर्वर शुरू हुआ, लेकिन कनेक्टिविटी न होने के चलते फाइल सबमिट नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली भी रही गायब
पासपोर्ट सेवा केंद्र पर बिजली भी कई बार गई। इसके चलते काम में बाधा आती रही। सर्वर बंद होने कारण जेनरेटर भी नहीं चलाया गया। लंच के बाद भी जब सर्वर शुरू नहीं हुआ तो आवेदक लौट गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें