फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव में देवर ने किया भाभी संग दुष्कर्म का प्रयास-दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर देवर ने भाभी से दुष्कर्म का प्रयास किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति व परिजन मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर महिला घर पर काम कर रही थी। आरोप है कि इसी बीच देवर कमरे मेें घुस और उसे बदनीयती से दबोच लिया। विरोध करने पर उसने भाभी से मारपीट की। महिला ने शोर मचाया तो अन्य परिजन आ गए। घटना के बाद पीड़िता और उसका पति थाने पहुंचे और आरोपी देवर को नामजद कर तहरीर दी। पुलिस ने शिकायती पत्र पर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसएसआई मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें