फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। सपा अनुसूचित जाति/जनजाति मोर्चा के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राशन एजेंसियों पर धांधली होने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। प्रदेश सचिव किशोर वाल्मीकि ने बताया कि परीक्षितगढ़ में चार एजेंसी सस्पेंड की गई थीं। इसके बाद भी एजेंसी संचालक धांधली कर रहे हैं। प्रत्येक उपभोक्ता को 5 से 10 किलो कम राशन कम दिया जा रहा है। राशन डीलर मनमानी कर रहे हैं। कई उपभोक्ताओं को नए राशन कार्ड तक नहीं मिले हैं। एसडीएम मवाना अंकुर श्रीवास्तव का कहना है कि वरिष्ठ आपूर्ति अधिकारी से मामले की जांच कराई जायेगी। संदीप जाटव, अफसार सैफी, वसीम, रमनवाच, नौशाद, अशेक, रबनवाज, यामीन, आमिर, हारुन, हामिद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें