फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं को लेकर महिला व्यापारी करेंगी आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर महिला व्यापारी करेंगी आंदोलन
विज्ञापन

- पश्चिम उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की हुई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। एक रेस्टोरेंट में रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा त्यागी ने कहा कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर कार्य कर रही हैं। महिला व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मेरठ कमिश्नरी पर आंदोलन करेंगी।
प्रदेशाध्यक्ष आशु शर्मा ने कहा कि 27 नवंबर को जगदीश मंडप में संगठन का द्वितीय स्थापना दिवस व्यापारी सद्भावना समारोह के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने दावा किया है कि इसमें पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश से हजारों की संख्या में व्यापारी शामिल होंगे। मुख्य अतिथि संगठन के अध्यक्ष एवं संस्थापक पंडित आशु शर्मा रहे। अध्यक्षता संगठन की प्रदेशाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ पूजा त्यागी ने की। अंजलि अग्रवाल, इंदु प्रजापति, कदांबरी कौशिक, मोनिका शर्मा, संगीता शर्मा, मोना सहगल, साधना त्यागी, प्रेमा शर्मा, सोनिया शर्मा और बबीता गुप्ता आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रीना पटेल बनी जिलाध्यक्ष
प्रदेशाध्यक्ष पूजा त्यागी ने 51 पदाधिकारियों की घोषणा की। जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ के पद पर रीना पटेल और महानगर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी जूही त्यागी को सौंपी गई। सरिता सिंह और प्रेमा सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया। मोनिका शर्मा और संगीता शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें