फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पेज के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
नमाज के वक्त शिवभक्तों ने पेश की भाईचारे की मिसाल
विज्ञापन

सहारनपुर। बुधवार की रात साढ़े नौ बजे शिवभक्तों ने नमाज के वक्त भाईचारे की मिसाल पेश की। धोबीघाट निवासी कांवड़िये डीजे की धुन पर नाचते गाते श्री सिद्धपीठ भूतेश्वर मंदिर जा रहे थे। चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद जैसे ही ईशा की नमाज हुई तो कांवड़ियों ने डीजे बंद कर दिया और वहीं रुक गए। नमाज खत्म होने के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और गले लगाकर उन्हें वहां से रवाना किया। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार, सीओ प्रथम इंदु सिद्धार्थ, जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद, हाजी अकबर, इकबाल, अबरार, दिलशाद, जुनैद खान, महमूद, बिलाल अहमद, सूफियान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें