फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुहारों से राहत, आज बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम/मेरठ। शिवरात्रि की पूर्व संध्या पर मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। दिन भर उमस से गर्मी के साथ तापमान भी बढ़ गया। शाम होते-होते फुहारों से जहां मौसम खुशनुमा हुआ तो शिवभक्तों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में आसानी रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शिवरात्रि पर बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन

पिछले तीन दिनों से मौसम साथ देर रहा था। कभी रिमझिम तो कभी मध्यम बारिश से तापमान में भी गिरावट आ गयी थी। खासकर रात को गर्मी से राहत मिल रही थी। लेकिन बुधवार सुबह से ही मौसम के तेवर तीखे महसूस हुए। आसमान साफ होने और कड़ी धूप से उमस ने शहरवासियों का हाल बेहाल कर दिया।
लेकिन दोपहर के समय काले बादलों ने फिर से दस्तक दे दी। शाम-शाम होते कुछ स्थानों पर बूूंदाबांदी और फुहारों से उमस से फौरी तौर पर राहत मिल गई। लेकिन उसके बाद फिर से उमस वाला मौसम हो गया। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री व न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 86 व न्यूनतम 69 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम कार्यालय पर बारिश 0.6 मिमी रिकॉर्ड की गई है।
विज्ञापन

कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को गर्मी अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा थी। जिस कारण से तापमान चढ़ा है। बृहस्पतिवार को मौसम मिलाजुला रहेगा। हल्के बादलों के बीच कुछ स्थानों पर बारिश के आसार बने हैं।
विज्ञापन


खास बातें:
दिन भर रहा उमस का असर, तापमान बढ़ा, शाम को रिमझिम से मौसम हुआ खुशनुमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें