फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 किलो मिलावटी घी नष्ट कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी कर 50 किलो मिलावटी घी नष्ट कराया
विज्ञापन

मेरठ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की खाद्य सुरक्षा विंग ने बृहस्पतिवार को मोहिउद्दीनपुर चौकी के पास छापेमारी कर देसी घी की जांच की। प्रथम दृष्टया मिलावट प्रतीत होने पर करीब 50 किलो घी गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया, जबकि जांच केलिए एक सैंपल लिया गया। इसे लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
अभिहित अधिकारी अर्चना धीरान ने बताया कि यह घी तारापुरी निवासी एक व्यक्ति ले जा रहा था। उन्होंने बताया कि जांच करने वाली टीम में एफएसओ अनिल गंगवार, दलवीर सिंह, सुभाष चंद मौर्य आदि थे। इसके अलावा एफएसडीए की टीम ने हरिद्वार-दिल्ली कावंड़ मार्ग, मोदीपुरम, पटरी मार्ग पर कांवड़ियों के लिए लगाए गए शिविरों और ढाबों का निरीक्षण किया और उन्हें साफ-सफाई रखने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिविर आयोजकों के लिए गाइडलाइन जारी
शिविर आयोजकों केलिए एफएसडीए ने गाइडलाइंस जारी की है। साथ ही अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए लगातार निरीक्षण जारी रहेगा। कहा कि, तैयार भोजन और पेयजल ढककर रखें, भोजन को तैयार करने में अखाद्य रंगों, खुले मसालों, खुले तेल का प्रयोग न करें। ताजा खाना ही परोसें, कच्ची सब्जियां धोने के लिए क्लोरीन की गोली डाले हुए पानी का प्रयोग करें। भोजन तैयार करने और परोसने वाला व्यक्ति हेड कैप पहने और स्वच्छ हो। पंडाल में डस्टबिन जरूर रखें। संक्रामक रोग से ग्रसित व्यक्तियों को खाने बनाने व परोसने में न लगाएं। इन निर्देशों का पालन न दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें