फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। डीजल-पेट्रोल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाने, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस की बढ़ी दर कम करने और टोल टैक्स बंद करने आदि की मांग को लेकर चल रही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। ट्रांसपोर्टरों ने बुधवार को भी बाहरी राज्यों से आ रहे ट्रकों को रोका और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ के अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार का रवैया अब बर्दाश्त से बहार होता जा रहा है। ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को दिल्ली में ट्रांसपोर्टरों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में ही आगे की रणनीति बनाई जाएगी। राकेश विज ने कहा कि ट्रांसपोर्टरों की मांग जनहित से जुड़ी है। कहा कि टोल टैक्स बंद करने पर 15 फीसदी महंगाई कम हो जाएगी। इससे पहले ट्रांसपोर्टरों ने व्यापारियों से भी समर्थन मांगा। अनाज मंडी के अध्यक्ष मनोज ने समर्थन दिया। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता और स्पेयर पार्ट्स व बिल्डिंग मेटिरियल वालों ने भी अपना समर्थन दिया। पिंकी गुप्ता, दीपक गांधी, शिवम विनायक, नवीन शर्मा, रोहित कपूर, सरदार खेता सिंह, अतुल शर्मा, अशोक विनायक, सरदार नरेंद्र सिंह, अशोक शर्मा, अनुज विज, योगराज ढींगरा और दीपक रल्हन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें