मेरठ स्ट्राइकर की टीम जीती
मेरठ। जिमखाना मैदान पर खेली जा रही एसआर क्रिकेट लीग में बुधवार को मेरठ स्ट्राइकर ने मैच में जीत दर्ज की। मैच मेरठ स्ट्राइकर व ब्राइट स्टार के बीच हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ स्ट्राइकर की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 127 रन बनाए। मोहित ने 52 व रितुराज ने 50 रन बनाए। वहीं स्कोर का पीछा करने उतरी ब्राइट स्टार की टीम 20 ओवर में 122 रन ही बना सकी। मैन ऑफ द मैच मोहित को मिला। वहीं दूसरे मैच मे भी मेरठ स्ट्राइकर ने जेएसएच टीम पर पांच विकेट से जीत दर्ज की।