जिला कारागार में दो बंदियों को हुआ मलेरिया
मेरठ। मलेरिया के मच्छरों ने जिला जेल में भी दस्तक दे दी है। जिला जिले में निरुद्ध दो बंदियों की रिपोर्ट में मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसकी रिपोर्ट जिला कारागार से जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय में आई है।
जिन दो बंदियों को मलेरिया की पुष्टि हुई है, वह हैं हरीओम (30) और आजाद (25)। हरीओम बैरक नंबर 11ए में है और आजाद बैरक नंबर 14 ए में। इन्हें संबंधित दवाइयां दी गई हैं, जिसके बाद अब इनकी सेहत ठीक बताई जा रही है। इस संबंध में जिला कारागार केवरिष्ठ परामर्शदाता ने जिला मलेरिया अधिकारी को भेजे पत्र में बताया है कि जून माह में 28 बंदियों के रक्त के सैंपल लिए गए थे। इनमें से दो मरीजों में मलेरिया मिला है। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि बंदी अब स्वस्थ हैं। जिला कारागार में फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे करने की हिदायत दी गई है।