अफसरों को ई-ऑफिस का प्रशिक्षण आज से
बागपत। जिले के 54 विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मास्टर ट्रेन 272 कर्मचारियों को ई-ऑफिस के लिए दो पाली में प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण तीन दिन तक कलक्ट्रेट में स्थित एनआईसी में प्रशिक्षण दिया जाएगा। सोमवार नौ जुलाई से प्रशिक्षण का कार्य शुरू होगा।
विभागों पर फाइलों का बोझ कम करने के लिए ई - ऑफिस व्यवस्था लागू की गई है। जिले में इसका खाका तैयार हो गया है। 54 विभागों में व्यवस्था लागू होगी। जिले के 54 विभागों में तैनात 272 अधिकारी और सहायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। डीएम ऋषिरेंद्र कुमार ने बताया कि विभागाध्यक्षों को ई-ऑफिस व्यवस्था को समझने के लिए नौ से 11 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद में तीन दिन तक दो पाली में प्रशिक्षण चलेगा। उन्होंने कहा कि फाइलों को लाने और ले जाने का झंझट कम होगा और कार्य लंबित नहीं रहेगा। सभी अधिकारियों कोडिजिटल सिग्नेचर के लिए डॉगल की व्यवस्था होगी। इसके माध्यम से ऑनलाइन उच्चाधिकारियों तक फाइल पहुंच जाएगी।
दो पाली में चलेगा प्रशिक्षण
बागपत। जनपद में प्रथम पाली में 11 से डेढ़ बजे से और द्वितीय पाली में ढाई से पांच बजे तक प्रशिक्षण चलेगी। इस संबंध में सभी तैयारी पूरी हो गई है। डीएम ने सभी अधिकारी और सहायकों को समय पर प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए निर्देशित किया।
इन विभागों को दिया जाएगा दो पाली में प्रशिक्षण
अपर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीआईओएस, सीएमओ, डीएसटीओ, जिला समाज कल्याण, लघु सिंचाई, डीपीआरओ, सहायक निबंधक सहकारिता, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण निर्माण खंड, सहायक महानिरीक्षक निबंधक स्टांप, जिला उद्यान अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, क्षेत्रीय वानिकी अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी, कृषि उप निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी, डीआईओएस, जिला खादी एवं ग्रामोद्योग, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, महाप्रबंधक जिला उद्योग अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल, सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण, जिला खाद विपणन, आईटीआई खेकड़ा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, सीवीओ, बीएसए, डीएसओ, डीआईओ, अधिशासी अभियंता विद्युत, एआरटीओ, सहायक निदेशक मत्स्य, लेखा परीक्षा सहकारी समिति, नगरीय विकास अभिकरण, एक्साइज अधिकारी, जिला वाणिज्य कर अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला क्रीड़ाधिकारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला श्रम प्रवर्तन अधिकारी को प्रशिक्षण दिया जाएगा।