मेरठ। कैराना लोकसभा सीट से निर्वाचित सांसद बेगम तबस्सुम हसन के सम्मान समारोह में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी शिरकत करेंगे। यह जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को दिल्ली रोड स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स में होने वाले सम्मान समारोह में विपक्षी दलों के कई नेता भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। समारोह के बाद जयंत चौधरी मीडिया से मुखातिब होंगे। इसके बाद किठौर में होने वाले ईद मिलन समारोह के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। पार्टी के प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. राजकुमार सांगवान ने बताया कि समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है।