शांति मार्च और विरोध प्रदर्शन स्थगित
मेरठ। प्रगतिशील शिक्षक एसोसिएशन की बैठक बुधवार को अपर शिक्षा निदेशक एसएसडी ब्वायज इंटर कॉलेज लालकुर्ती में हुई। इसमें 23 जून को उप मुख्यमंत्री केसमक्ष किए जाने वाले शांति मार्च और विरोध प्रदर्शन को अग्रिम स्थिति तक स्थगित किया गया है। बैठक को संगठन केसंरक्षक उमेश द्विवेदी (एमएलसी), संजय मिश्रा (एमएलसी), विद्यालय केप्रधानाचार्य बीपी सिंह, मनोज शर्मा ने संबोधित किया। संगठन केअध्यक्ष नित्यानंद शर्मा, प्रेम कुमार शर्मा, राम गोपाल, डॉ. पीके शर्मा, ब्रजपाल सिंह टीकरी, सुरेंद्र कौशिक, डॉ. अनिल कुमार, राजीव मैत्रेय, मंगल सिंह, कपिल वत्स, दीपचंद, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. धर्मेंद्र विमल आदि रहे। संचालन महासचिव भीम भारत भूषण ने किया।