फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलिफोर्निया के छात्र ने दिया सुभारती में व्याख्यान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कैलिफोर्निया के छात्र ने सुभारती में दिया व्याख्यान
मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि के सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज में अमेरिका एवं भारत में मौलिक अधिकारों का तुलनात्मक अध्ययन विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य वक्ता भारतीय मूल के अमेरिकन सिटीजन कैलिफोर्निया प्रांत के कुपरटीनो शहर स्थित मोन्टा विस्टा हाईस्कूल के ग्रेड 11 के छात्र क्षितिज अग्रवाल ने विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एवं सुभारती लॉ कॉलेज के निदेशक राजेश चंद्रा एवं प्राचार्य डॉ. वैभव गोयल भारतीय के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्जवलन कर किया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता क्षितिज अग्रवाल ने प्रोजेक्टर के माध्यम से बताया कि भारत एवं अमेरिका में कानूनी तौर पर कई प्रकार के अंतर एवं समानताएं हैं। जिसमें वहां के प्रत्येक नागरिक को धर्म की स्वतंत्रता, भाषण देने की स्वतंत्रता, मीडिया की स्वतंत्रता, असेंबली की स्वतंत्रता एवं सरकार को याचिका देने की स्वतंत्रता अमेरिका के नागरिकों का मुख्य अधिकार है। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सारिका त्यागी ने किया। कार्यक्रम में क्षितिज अग्रवाल के अभिभावक संजय अग्रवाल एवं नीतू अग्रवाल के अलावा भूतपूर्व जिला जज एके अग्रवाल, डॉ. सरताज अहमद, अवि चौधरी, नितिन ढिल्लन, पीके अग्रवाल, आफरीन अलमास एवं कार्तिक वाजपेयी, अविनया, अक्षुदा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें