फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुन्हैडा गांव का स्थापना दिवस मनाया, यज्ञ किया

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा के 630 वें स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने ग्राम के संस्थापक बाबा यशपाल सिंह पंवार की प्रतिमा की गांव में स्थापना कर यज्ञ किया। इस मौके पर सैकड़ों लोगों ने आहुतियां दी और बाबा यशपाल सिंह पंवार के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बाद में भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम सुन्हैडा में रविवार को गांव के 630 वें स्थापना दिवस पर ग्रामीणों ने मंत्रोच्चार के बीच गांव के संस्थापक बाबा यशपाल सिंह पंवार की गांव में प्रतिमा की स्थापना की। इस कार्यक्रम में सुबह नौ बजे पूजा अर्चना के बीच यज्ञ का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लेकर आहुतियां दी और बाबा यशपाल सिंह पंवार के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया । इसमें महिला, पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर धर्म लाभ उठाया। साथ ही सैकड़ों ग्रामीणों ने मृत्यु के बाद नेत्र दान करने का संकल्प पत्र भरा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक योगेश धामा, यादराम सिंह, सतपाल पंवार, चंद्रपाल पंवार, रामपाल पंवार, मनोज पंवार, विद्या देवी, ग्राम प्रधान जयदेव सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें