17 घंटे ठप रही गंगानगर की बिजली आपूर्ति
गंगानगर। आंधी के कारण टूटे विद्युत तारों के कारण गंगानगर की बिजली आपूर्ति सोमवार को 17 घंटे ठप रही। बिजली आपूर्ति ठप होने से लोगों को पानी की समस्या से भी जूझना पड़ा।
रविवार रात तेज आंधी के कारण मोदीपुरम के जंगल सहित गंगानगर में भी कई जगहों पर विद्युत लाइन टूट गई तो कुछ जगह पोल ही उखड़ गए। जिसमें रात 11 बजे गंगानगर क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। शाम चार बजे आपूर्ति सुचारू हो सकी। एसडीओ योगेंद्र कुमार ने बताया कि आंधी के कारण कई जगहों पर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, पोल टूट गए। रात से ही मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया। जो दोपहर तक पूरा हुआ। उसके बाद पूरे गंगानगर क्षेत्र में सप्लाई सुचारू कर दी गई है।