फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर लूटपाट के बाद दुल्हन की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एनएच-58 पर शुक्रवार रात दो कारों में सवार बदमाशों ने दूल्हा-दुल्हन को लेकर जा रही कार को रोककर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने कार में बैठी दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी। दूल्हे के अलावा कार में बैठे दो साल के बच्चे समेत पांच लोगों को बेरहमी से पीटा।
विज्ञापन

यह दुस्साहसिक वारदात थाना दौराला क्षेत्र के गांव मटौर के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुई। मुजफ्फरनगर के मिमलाना रोड निवासी मोहम्मद शाहजेब पुत्र शमशाद उर्फ बाबू की बारात गाजियाबाद स्थित मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नाहल में हाजी फरमान के यहां गई थी। घटना के वक्त दूल्हा शाहजेब अपनी दुल्हन महरिश परवीन उर्फ फरहाना को लेकर मुजफ्फरनगर स्विफ्ट डिजायर कार से लौट रहा था।
दौराला थाना क्षेत्र में गांव मटौर के पास पीछे से आई एक स्विफ्ट डिजायर कार ने इनकी कार के पास आकर कट मारा। शाहजेब के कार चालक ने कार धीमी की तो पीछे से एक और कार आ गई और इनकी कार को रोक लिया। छह-सात बदमाशों ने पिस्टलों के बल पर लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने कार चालक ओंकार पुत्र ब्रजपाल निवासी मिमलाना रोड मुजफ्फरनगर के सिर में पिस्टल की बट मारकर घायल कर दिया। बुशरा के दो साल के बेटे को भी गन प्वाइंट पर ले लिया। शाहजेब, उसके बहनोई सलमान, बहन बुशरा से नकदी और जेवर लूट लिए। इनके साथ मारपीट भी की। दुल्हन महरिश ने जेवर लूटने का विरोध किया तो बदमाशों ने उसके सीने से पिस्टल सटाकर गोली मार दी और सजी हुई कार भी लूटकर फरार हो गए। इसी बीच पीछे से आ रहे बाराती भी पहुंच गए।
विज्ञापन

खून से लथपथ दुल्हन को लेकर ये लोग मुजफ्फरनगर मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शाहजेब ने बताया कि बदमाश उससे एक लाख रुपये से जड़ा सेहरा, करीब दो लाख रुपये की नकदी और जेवर लूटकर ले गए। एसएसपी मंजिल सैनी और सीओ दौराला ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
शादी वाले घर में मचा कोहराम
मुजफ्फरनगर। घर में दुल्हन के स्वागत की तैयारियों के बीच उसकी हत्या की मनहूस खबर पहुंची तो शाहजेब की मां नाजिमा घटना से सदमे में आ गई। मोहल्ले में लोगों की भीड़ उसके घर पर उमड़ पड़ी। परिवार में लोगों का रो रोकर बुरा हाल था। लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन

खास बातें:
- गाजियाबाद से मुजफ्फरनगर लौट रहा था दूल्हा दुल्हन को लेकर स्विफ्ट कार से
- दौराला गांव के सामने कार सवार बदमाशों ने की दुस्साहसिक वारदात
- दुल्हन के सीने में गोली मारी, गहने, तीन लाख रुपये और सजी हुई कार लेकर फरार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें