फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट में मास्टर मेंटीनेंस मोबाइल वेन करेंगी समस्याएं दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्टर मेटीनेंस मोबाइल वैन करेंगी समस्याएं हल
विज्ञापन

मेरठ। कैंट क्षेत्र के लोगों को बृहस्पतिवार को मास्टर मेंटीनेंस मोबाइल वैन की सौगात मिल गई है। इन तीन गाड़ियों को कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा और कैंट सदस्यों ने गुब्बारे उड़ाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हर मोबाइल वैन में दो सफाई कर्मचारी, एक इलेक्ट्रिीशियन, एक प्लंबर और दो बेलदार मौजूद रहेंगे। इसके अलावा एक पर्यवेक्षक भी साथ रहेगा। पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर 9690001106 पर क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं दर्ज करा सकते हैं। पर्यवेक्षक के पास कैंट क्षेत्र में लगे वाटर एटीएम के स्मार्ट कार्ड भी उपलब्ध रहेंगे। मास्टर मेटीनेंस मोबाइल वैन कैंट बोर्ड आपके द्वार योजना पर काम करेंगी। लोगों की समस्याएं सुलझाने के साथ ही वैन का इस्तेमाल कैंट इलाके में बनी 63 किलोमीटर लंबी सड़क के दोनों तरफ की पटरियों के साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य किए जाने में किया जाएगा। गाड़ी के ऊपर लगे फ्लैक्स बोर्ड पर गाड़ी के उद्देश्य का भी डिस्पले किया गया है। बृहस्पतिवार को कैंट बोर्ड ऑफिस में इसको लेकर डेमो किए जाने के बाद कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने गाड़ियों को गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सदस्य रिनी जैन, बुशरा कमाल, नीरज राठौर, धर्मेंद्र सोनकर, छावनी अधिशासी अभियंता अनुज सिंह, सफाई अधीक्षक वीके त्यागी, पीयूष गौतम, अरविंद गुप्ता, अवधेश यादव, राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। कैंट बोर्ड के प्रेस प्रवक्ता एमए जफर ने संचालन किया।
विज्ञापन


खास बातें:
कैंट बोर्ड की तरफ से बृहस्पतिवार को तीन गाड़ियों को किया गया रवाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें