फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकलियर सर्जरी: विज्ञापन समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लोकप्रिय में 10 लाख की काकलियर सर्जरी होगी निशुल्क
मेरठ। पश्चिम उत्तर प्रदेश में भारत सरकार की एडिप स्कीम केतहत पहली बार निशुल्क काकलियर इंप्लांट सर्जरी की गई। यह लोकप्रिय अस्पताल में 25 मार्च 2018 को की गई। इसकेतहत दो मूक बधिर बच्चों का सफल ऑपरेशन किया गया। काकलियर इंप्लांट से जन्मजात से गूंगे-बहरे बच्चे सर्जरी के बाद बोल भी सकेंगे और सुन भी सकेंगे।
गढ़ रोड स्थित लोकप्रिय अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. रोहित रविंद्र और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अभिषेक मोहन ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि भारत सरकार की एडिप स्कीम के तहत काकलियर इंप्लांट सर्जरी केलिए लोकप्रिय अस्पताल को अधिकृत किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजनौर जनपद की आबिदा (साढ़े चार साल) और हापुड़ की आफिया (4) का इस सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह दोनों बच्चियां जन्म से ही मूक बधिर हैं। ऑपरेशन के लिए लोकप्रिय अस्पताल के चिकित्सक डॉ. अभिषेक मोहन, जयपुर के डॉक्टर मोनीश ग्रोवर, चंडीगढ़ केडॉक्टर क्षितिज चिराया और लोकप्रिय अस्पताल केऑडियोलॉजिस्ट राहुल शैलत की टीम ने सफल ऑपरेशन किया। सर्जरी सुबह 10 से शाम चार बजे तक चली। बुधवार को दोनों को डिस्चार्ज कर दिया गया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चियों की सुनने की क्षमता शुरू हो चुकी है, जबकि छह माह की थैरेपी के बाद बोलने भी लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायरेक्टर डॉ. रोहित रविंद्र ने बताया कि वैसे तो काकलियर इंप्लांट सर्जरी में वास्तविक खर्च करीब 10 लाख रुपये आता है, जबकि सरकार के सौजन्य से लोकप्रिय अस्पताल में यह मुफ्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी लोकप्रिय अस्पताल में शून्य से पांच साल तक के जन्मजात गूंगे-बहरे बच्चों को बेलने और सुनने के लिए काकलियर इंप्लांट सर्जरी मुफ्त की जाएगी।

क्या है काकलियर इंप्लांट
इसकेजरिए दिमाग को संदेश भेजने वाली एक इलेक्ट्रोनिक डिवाइस सुनने और बोलने के सेंस को डेवलप करती है। इसके बाद बच्चे को स्पीच थैरेपी दी जाती है।


खास बातें:
ईएनटी विशेषज्ञ ने गूंगे-बहरे बच्चों का किया सफल ऑपरेशन
केंद्र सरकार की एडिप स्कीम में लोकप्रिय को सौंपी गई थी जिम्मेदारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें