फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया कंकरखेड़ा पुलिस का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
व्यापारियों ने किया कंकरखेड़ा पुलिस को सम्मानित
कंकरखेड़ा। नया बाजार अंबेडकर रोड व्यापार संघ ने सोमवार को शुभम फार्म हाउस में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान व्यापारियों ने कंकरखेड़ा पुलिस को पुष्प गुच्छ व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सम्मान समारोह में बोलते हुए सीओ व इंस्पेक्टर ने व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सिर्फ जनता की सेवा के लिए है। लोगों को बिना किसी झिझक व डर के हमेशा पुलिस के पास जाना चाहिए। यह उनका अधिकार है। इससे पूर्व बता दें कि दो दिन पूर्व मंगलपुरी निवासी आनंद कुमार के आठ वर्षीय बेटे हिमांशु उर्फ डेविड का कालोनी निवासी पंकज कुमार ने फिरौती वसूलने के लिए अपहरण कर लिया था। जिस पर परिजनों के थाने पहुंचने पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे की तलाश शुरू कर दी और बच्चे को कैंट स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। उसके बाद आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस के कुशल कार्य से प्रभावित होकर व्यापारियों व परिजनों ने सीओ दौराला पंकज कुमार, इंस्पेक्टर दीपक शर्मा, सब इंस्पेक्टर अजय शर्मा, देवेंद्र शर्मा, हेडकांस्टेबल उदयवीर सिंह, सिपाही विनीत तेवतिया, सहंसरपाल चौधरी, अनीस कुमार, प्रतीक कुमार सहित पूरी टीम को सम्मानित किया। इस दौरान व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, महामंत्री कुलदीप सोम, मनोज गर्ग, भगवान सिंह, कुलदीप गुप्ता, कमल गिरि, धर्मेंद्र, नितिन गर्ग, विपिन जुल्का, विनोद मित्तल, महेश गर्ग, अतुल गुप्ता, हरिराम, मनोज चौधरी, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


खास बातें:
व्यापारी के बेटे को सकुशल बरामद करने पर आयोजित किया सम्मान समारोह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें