फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 कनेक्शनों में मिली बिजली चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
38 कनेक्शनों में बिजली चोरी मिली
विज्ञापन

मेरठ। पीवीवीएनएल के विशेष बिजली चोरी रोको अभियान के तहत सोमवार को विभागीय एवं विजिलेंस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। पश्चिमांचल में एक साथ की गई चेकिंग में टीमों ने कुल 217 कनेक्शन चेक किए, जिसमें 38 प्रकरणों में बिजली चोरी होती मिली। इन सभी मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कंपनी के एमडी आशुतोष निरंजन ने बताया कि मेरठ क्षेत्र में 23 जगह छापेमारी की गई, जिसमें 3 जगह बिजली चोरी होती मिली। एक मीटर टेंपर्ड निकला। इसके अलावा गाजियाबाद जोन में 24 जगह, मुरादाबाद में 6 जगह और सहारनपुर जोन में 5 जगह बिजली चोरी होती मिली। इन सभी मामलों में 11 लाख रुपये राजस्व का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें