वार्ष्णेय सभा का होली मिलन समारोह
मेरठ। श्री वार्ष्णेय सभा का होली मिलन समारोह सोमवार को बालेराम ब्रजभूषण शिशु मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर में हुआ। अध्यक्षता खगेश बहादुर (पूर्व जिला जज) ने की। सभा के संरक्षक दीपचंद्र गुप्त व डॉ. अशर्फीलाल वार्ष्णेय ने शुभारंभ किया। सदस्यों ने फूलों से होली खेली। देवलता गुप्ता, उर्मिला देवी व कमलेश वार्ष्णेय ने गीत सुनाए। वरिष्ठ सदस्य उर्मिला देवी, विद्योत्तमा गुप्ता, देवलता गुप्ता को सम्मानित किया गया। वहीं कवि सम्मेलन में कवियत्री डॉ. ममता वार्ष्णेय ने कविताएं सुनाईं। एमके वार्ष्णेय, प्रभात गुप्ता, विमल वार्ष्णेय, संजीव कुमार, प्रदीप गुप्ता, संजीव वार्ष्णेय, विनय गुप्ता, हेमंत वार्ष्णेय, विमल वार्ष्णेय, रमेश चंद, राजीव, आलोक गुप्ता, वैभव, राहुल, राकेश कुमार वार्ष्णेय मौजूद रहे। संचालन प्रदीप कुमार ने किया।