फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से पट गयी बेगमपुल आबू नाले की पटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कब्जा हटाने पहुंची टीम लौटी
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल आबू नाला की पटरी अवैध निर्माणों का भरमार है। यह मामला कमिश्नर के सामने पहुंचा तो शुक्रवार को नाला पटरी पर बने शौचालयों को हटवाने के लिए नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। लेकिन व्यापारियों के विरोध के कारण टीम लौट गई।
विज्ञापन

नगर निगम के संपत्ति अधिकारी राजेश कुमार निगम के लेखपालों के साथ आबूनाला पटरी पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि शालीन होटल के पीछे बनाए गए शौचालयों की शिकायत कमिश्नर से की गयी थी। कमिश्नर के आदेश पर टीम ने शौचालयों को हटाने की कार्रवाई शुरू की तो मौके पर शालीन होटल के मालिक ओपी वर्मा, व्यापारी अमरजीत सिंह आदि एकत्र हो गए। व्यापारियों ने ही एक दूसरे पर अवैध कब्जे करने के आरोप लगाने शुरू कर दिए। साथ ही टीम का भी विरोध किया। कहा कि अगर अवैध कब्जे हटाए जाएं तो नाला पटरी से सभी के हटाए जाएं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को चेतावनी दे दी गई है कि सोमवार तक वह स्वयं ही कब्जा हटा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें