बागपत। आरटीआई कार्यकर्ता एडवोकेट पवन तिवारी ने रेलवे अंबाला, मुरादाबाद और उत्तर रेलवे से विभिन्न बिंदुओं पर सूचनाएं मांगी । वहां से उन्हें किसी भी सूचना का जवाब नहीं मिला। उन्होंने केंद्रीय सूचना आयोग में अपील दाखिल की। इसके बाद आयोग ने अंबाला, मुरादाबाद के डीएमएम, उत्तर रेलवे के डीजीएम को मांगी गई सूचना का 15 दिन में जवाब देने के निर्देश दिए । पवन तिवारी ने बताया कि 22 दिन में आयोग में रिपोर्ट भी दाखिल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया केंद्रीय सूचना आयुक्त अमिताभ भट्ठाचार्य ने अग्रवाल मंडी टटीरी और बड़ौत में रेलवे ओवरब्रिज की भी सूचना उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।