साईं के भजनों पर झूमे श्रद्धालु
मेरठ। शास्त्रीनगर पुराना के ब्लॉक स्थित श्री साईं बगिया का 11वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दिल्ली के भजन गायक एवं कलाकारों ने भजनों से श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। भजन संध्या का शुभारंभ साईं बाबा के पूजन से किया गया। इसके बाद भजन गायक मयंक शर्मा एंड पार्टी के कलाकारों ने एक के बाद एक भजन गाए। इस दौरान गायकों ने साईं बाबा की पालकी सजी है, मेरे घर के सामने साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए सुनाए। इसके बाद साईं को छप्पन भोग लगाया गया। पंकज कतीरा, धीरज शर्मा, पंकज, योगेश जैन, देवेंद्र सक्सेना, जौली पंडित, परमजीत, तपन, योगेश, प्रतीक, रामजाने, विक्की, जीत कपूर, रोहित सैनी आदि मौजूद रहे। वहीं पंकज कतीरा ने बताया कि आज बुधवार को साईं पालकी शोभायात्रा सुबह आठ बजे से निकाली जाएगी। अंत में भंडारे का आयोजन होगा।