बारिश में फिसले बाइक सवार, कई घायल
मेरठ। बारिश के कारण कई जगह टूटी सड़कों पर बाइक सवार गिरने से घायल हो गए। टीपी नगर में दोपहर ढाई बजे बाइक स्लिप होने से मोदीनगर निवासी दीपचंद और प्रेमचंद घायल हो गए। दोनों प्राथमिक उपचार के बाद चले गए। बागपत रोड पर ही बाईपास के निकट एक बाइक मिनी ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक मामूली रूप से चोटिल हो गए। भूमिया पुल के निकट बाइक स्लिप होने से लिसाड़ी गेट निवासी इकराम और दीपचंद मामूली रूप से घायल हो गए।