फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल व्यापार संघ ने बंद कराया फ्लाईओवर का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
व्यापारियों ने बंद कराया फ्लाई ओवर का कार्य
विज्ञापन

मेरठ। बेगमपुल पर फ्लाईओवर बनने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। व्यापारियों ने रविवार को मिट्टी के नमूने लेने का कार्य रुकवा दिया। इसके बाद सेतु निगम के अधिकारी वहां से सामान लेकर लौट गए। अधिकारियों का कहना है कि वे सोमवार को एसएसपी से मिलकर सुरक्षा की मांग करेंगे। वहीं व्यापारी मंगलवार को कमिश्नर से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए कमिश्नर ने बेगमपुल और हापुड़ अड्डे चौराहे पर फ्लाईओवर बनाए जाने की योजना बनाई है। बेगमपुल पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए सेतु निगम को स्वीकृति दी गई है। सेतु निगम के अधिकारी पिछले तीन दिन से बेगमपुल पर मिट्टी के नमूने लेने का कार्य कर रहे हैं। रविवार को भी सेतु निगम के कर्मचारी भूमि में बोरिंग करके मिट्टी के नमूने ले रहे थे। इस बीच बेगमपुल व्यापार संघ के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और काम बंद करवा दिया। बेगमपुल व्यापार संघ के अध्यक्ष राजेश सिंहल का कहना है कि कमिश्नर ने बेगमपुल से जीआईसी की तरफ जाने वाले मार्ग पर फ्लाईओवर निर्माण का खाका तैयार किया है। जो पूरी तरह अनुचित है। क्योंकि इस मार्ग पर वाहनों का अधिक दबाव नहीं है। फ्लाई ओवर व्यापारियों का कारोबार प्रभावित करने के लिए बनाया जा रहा है। जिसका विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर मुकुल सिंहल, रतन सहगल, अशोक माहेश्वरी, राजीव कपूर, दीपक अग्रवाल, गौरव, जनित गोयल, दीपेंद्र गुप्ता, पुनीत शर्मा आदि रहे। उधर, व्यापारी नेताओं ने पूरे मामले से जहां सांसद अग्रवाल को अवगत कराया वहीं संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने भी कमिश्नर से बात की। अब मंगलवार को व्यापारी नेता कमिश्नर से मिलकर अपना पक्ष रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम में बाधा डाल रहे व्यापारी
व्यापारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। इस संबंध में सोमवार को एसएसपी से मिलकर सुरक्षा और सहयोग मांगा जाएगा। क्योंकि एक निर्धारित समय में फ्लाई ओवर का निर्माण कार्य पूरा करना है। जेपी राणा, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम

खास बात
सेतु निगम बेगमपुल से ले रहा है मिट्टी के नमूने, विरोध के बाद कर्मचारी लौटे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें